लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- पलियाकलां। 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया में वाहिनी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं अन्य बलकार्मिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ सशस्त्र सीमा बल के शीर्षक गीत के साथ किया गया।

सैनिकों को प्रेरित करना अपने संबोधन में कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने सभी बलकार्मिकों को अनुशासन, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी कार्मिकों को नियमित रूप से शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी), योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव फिट रहने का संदेश दिया।

समुदाय के साथ सहयोग कमांडेंट ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पूर्ण सतर...