रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को जैप परिसर में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान न केवल राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, बल्कि खेल के मैदान में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और राज्य व देश का नाम रोशन किया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि खिलाड़ी के रूप में ये जवान भविष्य में भी अपना परचम लहराएंगे और झारखंड पुलिस का मान बढ़ाएंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं और उपविजेताओ...