रामपुर, अप्रैल 3 -- महिला अपराध के प्रति शासन के सख्त रुख और सरेराह छेड़खानी पर एनकाउंटर जैसे कदम भी अपने जिले में शोहदों के कदम नहीं रोक पा रहे। इन सब पर अंकुश लगाने के लिए रामपुर पुलिस ने एक नई पहल की है। जिसमें जनपद के सभी 18 थानों में बेटियों की सुरक्षा को संवेदनशील स्थान ,जहां फील्ड सर्वे और क्राइम डेटा एनालिसिस के आधार पर महिला अपराध के हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं। जिले में ऐसे महिला अपराध संबंधित 52 हॉटस्पॉट चिन्हित है। इन हॉटस्पॉट पर महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी तंत्र को और सशक्त करते हुए यक्ष ऐप का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इस एप की मदद से सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।इस आधार पर बने है हॉट स्पॉट: रामपुर। जिन स्थानों पर छात्राओं, महिलाओं व युवतियों...