वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सावन को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। कांवरियों की सुविधा एवं निर्बाध यातायात के लिए निर्देशित किया। सीपी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इसके लिए शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटकर 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पांच आईपीएस और 50 राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटियां लगेंगी। अफसरों ने बताया कि सावन के सोमवार एवं शिवरात्रि पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन की तैयारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ के सुचारु संचालन के लिए बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। भ...