भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोहिया पर रेलवे की ओर लगाए गए लोहे की जाली शुक्रवार की रात आई आंधी में टूटकर गिर गयी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार किऊल-बड़हरवा विद्युतीकरण के दौरान लोहिया पुल पर जालियां लगाई गई थीं। ताकि पुल से गुजरने वाले राहगीरों के हाथ स्टेशन की ओर नहीं पहुंचे। ट्रेन संचालन के लिए किए गए विद्युतीकरण (25 हजार वोल्ट तार) पर राहगीरों द्वारा कचरा या गंदगी नहीं फेंका जा सके। कचरा या गंदगी तार पर फेंकने से ट्रेन संचालन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां लोहिया पुल के पास 25 हजार वोल्ट तार गुजरा है उन जगहों में जाली लगाई गई है। देर रात घटना होने के कारण किसी रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विद्युतीकरण का काम टीआरडी और सुरक्षा के लिए लोहिया पुल पर जाली लगाने का काम आ...