बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। ईद के पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शहर व कस्बों में पुलिस पैदल मार्च कर लोगों से संवाद कर लोगों से शांति व सौहार्द की अपील कर रही है। साथ ही सुरक्षा के लिए जिले को छह जोन व 22 सेक्टरों में बांट कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अति संवेदनशील स्थलों पर पीएसी भी लगाई गई है। साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। ईद का पर्व शनिवार को है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार की सुबह जिले में करीब छह सौ मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अता की जाएगी। पर्व को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पिछले कई दिनों से सघन चेकिंग अभियान के साथ ही पुलिस द्वारा शहर व कस्बों में पैदल मार्च कर लोगों से संवाद किया जा रहा है। सभी से शांति व सौहादर्य से त्योहार को मनाने की अपील क...