आगरा, फरवरी 17 -- जनपद में नकलविहीन व शान्तिपूर्ण परीक्षाएं कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार 18 फरवरी से 64 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा केंद्रों पर कुल 40362 परीक्षा में सम्मालित होंगे। तीन अतिसंवेदनशील एवं 14 संवेदनशील श्रेणी में हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी तंत्र मजबूत किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के साथ वॉयस रिकार्डिंग होगी, जिसकी जांच रोजाना होगी। तीन जोनल मजिस्ट्रेट एवं आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एक बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए डीएम प्रणय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें, उन्होंने कहा...