खगडि़या, जून 27 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपरालतीफ, कुल्हड़िया, मोजाहिदा व भरतखण्ड, सलारपुर के मैदान में आयोजित ताजिया मेला शांतिपूर्ण सम्पन हो गया। मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने कला का प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने ताजिया को लेकर गोल के साथ आलमबाजार चौंक स्थित मैदान में पहुंचे। ताजिया मिलन के उपरांत कलाकारों द्वारा अपने कल को प्रदर्शित किया। तकरीबन 10 बजे बाद गोल व ताजिया के साथ अपने-अपने घर लौटे। पुन: शाम ये लोग ताजिया व गोल के साथ मड़ैया बाजार, मोजाहिदा आदि अखाड़े पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी कला को प्रदर्शित किया गया। यह भी पढ़ें- सुरक्षा के बीच मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न इधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्टेट...