मऊ, मार्च 21 -- मधुबन। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत चैत्र-नवरात्र के पावन अवसर पर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। दुबारी स्थित बीरा बाबा मंदिर में दर्शन पूजन के लि आई महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। एंटी रोमियो स्क्वायड मधुबन की टीम महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी। वहीं साइबर फ्ऱॉड से बचने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...