गाजीपुर, अप्रैल 11 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के आंबेकर पार्क में मूर्तियों की सुरक्षा के लिए शनिवार को स्थानीय थाने में एसडीएम जखनिया अतुल कुमार तथा बीडीओ जखनियां के उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे प्रधानों को एसडीएम ने आंबेडकर पार्कों तथा मूर्तियों की सुरक्षा के लिए पार्क में तथा मूर्ति के पास सीसी कैमरा लगाये जाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन अंबेडकर मूर्तियों को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया जाता है । जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैलता है। सीसी कैमरा नहीं होने के चलते अराजक तत्वों की पहचान नहीं हो पाती। उन्होंने आंबेडकर मूर्ति के पास नाइट विजन कैमरा लगाने का निर्देश सभी ग्राम प्रधानों को दिया। इससे आंबेडकर मूर्ति की सुरक्षा तथा मूर्ति तोड़ने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ ...