दरभंगा, मई 2 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर डीएमसीएच के सुरक्षा कर्मियों की ओर से पुराने इमरजेंसी विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरक्षा कर्मियों ने एकजुट होकर अपने कार्यों के निर्वहन का प्रण लिया। मुख्य सुपरवाइजर महेश सिंह ने इस मौके पर कहा कि मरीजों की सुरक्षा के अलावा सरकारी संपत्ति की रक्षा करने को जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। इस दिशा में उनलोगों को बेहतर से बेहतर प्रयास करना है। सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार झा ने कहा कि वे हर चुनौती का मजबूती से सामना करेंगे। इस मौके पर महेश सिंह को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- श्रम दिवस पर कर्मयोगियों का सम्मान यह भी पढ़ें- लोयोला हाई स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय और विभिन्न प्रखंडों में मजदूर दिवस धूमधाम से मना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.