पटना, मई 2 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने शुरुआती फैसलों से ही यह बता दिया है कि एनडीए सरकार क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से कोई समझौता नहीं करेगी। शनिवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई आपराधिक घटना होती है, तो उसके 48 घंटों के भीतर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। क्राइम कंट्रोल पर लापरवाही करनेवाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। सुरक्षा के साथ ही रोजी-रोजगार भी सरकार की प्राथमिकता में है। बिहार पुलिस में एसआई के 20,937 पदों पर बहाली और प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में योगी मॉडल या नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान पर RJD ने पूछा, BJP-JDU क्या बोली?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...