देवघर, फरवरी 14 -- देवघर। नगर निगम चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता जा रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस निकाय चुनाव को लेकर आम जनता में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। झारखंड में लगभग एक दशक बाद नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं और ऐसे में यह चुनाव केवल प्रत्याशियों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर के हर वर्ग के मतदाताओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। शहर की पहचान एक धार्मिक नगरी के रूप में है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माने जाने वाले बाबा बैद्यनाथ का धाम होने के कारण देवघर की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की अपेक्षा है कि शहर की मूलभूत सुविधाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.