हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी। गौलापार स्थित बागजाला क्षेत्र में वन्यजीवों से लोगों की सुरक्षा और पेयजल समस्या के समाधान को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा का एक शिष्टमंडल गुरुवार को एसडीएम राहुल शाह से मिला। प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने दो सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बागजाला में चल रहे अधूरे कार्यों को आंदोलन के दौरान हुए समझौते के अनुसार शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने रात के वक्त जंगली व लावारिस जानवरों से बढ़ रहे खतरे का उल्लेख करते हुए सौर ऊर्जा चलित स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की भी मांग उठाई। इस मौके पर विमला देवी, दीवान सिंह बरगली, हेमा देवी और प्रेम सिंह नयाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...