नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से विकसित स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एयरोस्टैट निगरानी प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया। इसका उपयोग निगरानी, सुरक्षा और दूरस्थ संचार जैसी विभिन्न जरूरतों के लिए किया जा सकता है। आईआईटी दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तकनीक को उद्योग, शिक्षण संस्थान और डीप-टेक स्टार्टअप के सहयोग से विकसित किया गया है। यह उपलब्धि रक्षा के साथ-साथ नागरिक क्षेत्रों में भी निगरानी और संचार क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान लगभग 24 घन मीटर क्षमता वाले एयरोस्टैट गुब्बारे को 30 मीटर की ऊंचाई तक उड़ाया गया। यह लगभग 10 किलोग्राम तक का उपकरण ले जाने में सक्षम ...