सुरक्षा और जनसमस्याओं को लेकर प्रबंधन से वार्ता
धनबाद, जून 14 -- अलकडीहा। जीनागोरा व कुजामा कोलियरी में सुरक्षा और मजदूर समस्याओं को लेकर शनिवार को नार्थ तीसरा स्थित सुरक्षा प्रबंधक कार्यालय में प्रबंधन और जनता मजदूर संघ के नेताओं के बीच वार्ता हुई। इसमें संघ के पदाधिकारियों ने बिजली-पानी की किल्लत, आवास मरम्मत और खदान कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित खामियों को तुरंत दूर करने की जोरदार मांग उठाई। इस पर प्रबंधन ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिया। वार्ता में मुख्य रूप से सुरक्षा प्रबंधक हीरानंद राउत, जमसंघ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य रायबाबू सिंह, नॉर्थ तीसरा सचिव रितेश निषाद, संतोष मिश्रा, साउथ उमेश कुमार सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, केल्विन और रूपलाल बढ़ई आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मजदूरों की समस्या पर यूनियन ने की पीओ से वार्ता
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.