प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। लाइनमैनों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग की ओर से सेंसर वाले हेलमेट, ग्लव्स समेत अन्य उपकरण दिए गए हैं, लेकिन कई संविदाकर्मी इनका उपयोग नहीं करते। कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कृष्ण सारस्वत और अधिशासी अभियंता उमाकांत ने संविदाकर्मियों को सुरक्षा उपकरण पहनकर काम करने की शपथ दिलाई। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...