लखनऊ, अगस्त 1 -- ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बिजली की मरम्मत करते वक्त सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी संविदा कर्मचारी को जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं मिल रहा है तो उसके लिए हर बिजली कंपनी एक टोल फ्री नंबर जारी करें ताकि वह शिकायत कर सके।

सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता डॉ. गोयल ने कहा कि हर डिस्कॉम ने पर्याप्त सुरक्षा उपकरण रखे हैं। बिजली दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा मानकों का पालन करना जरूरी है। संविदा कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा उपकरण पहनकर ही मरम्मत का काम करना होगा। उन्होंने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि हेल्पलाइन पर आने वाली सभी शिकायतों का फौरन समाधान हो। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के संगठन की न्यायोचित ...