रांची, जून 18 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-कारा, खूंटी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जेल परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जेल में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा उपकरणों का नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे। उपायुक्त ने जेल में बंद कैदियों को निर्धारित मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों से संबंधित ...