चम्पावत, दिसम्बर 10 -- लोहाघाट। अग्निशमन विभाग ने लोहाघाट में कई दुकानों और भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान 30 स्थानों पर अग्निशमन उपकरण नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए। बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंस दास सागर के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने खड़ी बाजार का निरीक्षण किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही अन्य बाजार क्षेत्रों में भी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में फायर लीडिंग कर्मी भरत सिंह, राजेंद्र सिंह मेहता, पूजा राणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...