सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करने उतरे पुलिस अधीक्षक
फरीदाबाद, मई 12 -- नूंह, केशव भारद्वाज। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन सोमवार-मंगलवार रात को सुरक्षा इंतजामों का जायाजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों और नाकों पर पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं, गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया। देर रात तक चले इस अभियान में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली की जांच की गई तथा पुलिस वाहनों, रिकॉर्ड रजिस्टरो और उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. अर्पित जैन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने संदेश दिया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- शातिर बाइक चोर पूर्व से भी दो बाइक की चोरी मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.