चक्रधरपुर, मार्च 5 -- मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा अंतर्गत जराइकेला थाना के एदेलबेरा से बाबुडेरा जाने बाले रास्ते के किनारे सुरक्षा बल को नुकसान पहुचाने के लिए लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया।जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलो ने एदेलबेरा व बबुडेरा जंगल के बीच नक्सलियों द्वारा लगाये प्रेशर आईईडी को बरामद किया। बाद में उसे तुरंत मौके पर नष्ट कर दिया गया।ज्ञात हो की इन दिनों सारंडा में सुरक्षाबलो द्वारा नक्सलियों के खिलाफ वृहत सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जहां दो दिन पूर्व की आईईडी की चपेट में आने से कोबरा के सहा. कमांडेट अजय मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से सुरक्षाबलो द्वारा अभियान और तेज कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.