फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लोगों के घर पर घरेलू सामान पहुंचाने वाली एक कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की है। यह मामला सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट का सामने आया है। यह वीडियो ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 में स्थित एडोर समृद्धि सोसाइटी की बताया जा रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार घरेलू सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी का एक कर्मचारी एडोर समृद्धि सोसाइटी में पहुंचा था। सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। सुरक्षाकर्मी ने डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी से फ्लैट नंबर पूछा तो वह कुछ बता नही सका और जबरन सोसाइटी में प्रवेश करने लगा। उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। डिलीवरी कंपनी का कर्मच...