बहराइच, मई 11 -- बहराइच। भीषण गर्मी के मद्देनजर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था की सुरक्षा से जुड़े कर्मियों को शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से पानी की ठंडी बोतलों का वितरण किया गया। इससे कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजक डॉ.सत्यभूषण सिंह रहे। इस अवसर पर प्रदीप मिश्र, वीरेंद्र श्रीवास्तव, देवा, अमित कुमार सिंह, राम भरोसे, सौरभ गुप्ता, मुकुट सोनी, कुलदीप यादव व संजय सिंह को सम्मान स्वरूप बोतलें दी गईं। इस अवसर पर डॉ.अर्चना निगम, डॉ.सुधा शुक्ला, आकांक्षा रस्तोगी, डॉ. अनूप कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार चौधरी, विशाल कश्यप व धर्मवीर सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- रामपुर तिराहे पर शुरू हुई पेयजल सेवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...