बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। हाल के दिनों में प्रदेश की जेलों से बंदियों के फरार होने की घटनाओं ने कारागार प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जिसको लेकर प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एडवांस प्लान तैयार किया गया है। मुख्य परिधि दीवार पर कंसर्टिना वायर फेंसिंग लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसी भी तरह की चढ़ाई या दीवार फांदने की कोशिश को रोका जा सके। इसके साथ ही मुख्य दीवार को कैमरों से लैस कर दिया गया है। जिला कारागार की सुरक्षा पहले से ही बहुस्तरीय व्यवस्था के तहत संचालित हो रही थी, लेकिन हाल की घटनाओं के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा की। मुख्य दीवार के ऊपरी हिस्से पर कंटीली कंसर्टिना वायर लगाई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की चढ़ाई या दीवार फांदने की कोशिश को रोका जा सके। जेल प्रशासन का मानना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.