बिजनौर, जून 23 -- लखनऊ में सोमवार को एनीमेशन एवं कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिले में अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। डीएम व एसपी के निर्देश पर मंगलवार को जनपद भर में संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और कंप्यूटर संस्थानों में विशेष अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मंगलवार को सीएफओ डा. राजीव कुमार पांडेय के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना और चांदपुर की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 26 संस्थानों का निरीक्षण किया गया और कुल 547 लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने कोचिंग सेंटरों में चलाया सुरक्षा जागरूक...