अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- अलीगढ़, संवाददाता। एलोपमेंट (युवावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से चले जाने) की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम व किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के उद्देश्य से संचालित ऑपरेशन जागृति 5.0 के तहत दस दिवसीय विशेष जनजागरूकता अभियान का समापन मंगलवार को पुलिस कार्यालय में किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में जोन स्तर पर 14 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य एलोपमेंट की घटनाओं में कमी लाना, बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा समाज में संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। अभियान के दौरान जनपद अलीगढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.