उन्नाव, मई 12 -- सुमेरपुर, संवाददाता। जनपद के सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अव्यवस्थाओं ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंदगी, खून से सने बेड और बुनियादी सुविधाओं की कमी से तीमारदार हताश हैं। यह हाल तब है जब शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- अस्पताल की छत पर गंदगी देख भड़के सीएमओ, दिए निर्देशअव्यवस्थाओं का आलम मरीजों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता देने के लिए सुमेरपुर ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाता है। यहां की अव्यवस्थाएं मरीजों को दर्द दे रही हैं। पीएचसी पहुंचते ही नजर आता है गंदगी का अंबार। अस्पताल परिसर में कचरा बिखरा पड़ा है, शौचालयों की हालत खस्ता है और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वार्डों में बेड खून से...