हमीरपुर, अप्रैल 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। हाईस्कूल की परीक्षा में इस साल जनपद की टॉपटेन सूची में पिछले वर्ष के मुकाबले छात्राओं की संख्या बढ़ी है। 15 टॉपटेन परीक्षार्थियों में सात छात्राएं हैं। संयुक्त रूप से केपी इंटर कॉलेज सुमेरपुर के छात्र दुर्गेश कुमार और डीएसआर गुरुकुलम एकेडमी उमावि उमरिया के शुभ सोनी ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया है। कुल परीक्षा परिणाम 91.57 प्रतिशत रहा। इसमें भी गतवर्ष के मुकाबले सुधार हुआ है।दुर्गेश कुमार प्रजापति और शुभ सोनी के टॉप करने के बाद दूसरा स्थान एसबीएन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राठ की हिमांशी नामदेव का रहा। हिमांशी ने 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- परीक्षा परिणामों में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज का रहा दबदबा इसी तरह प्रभा शिक्षा निकेतन ...