बाराबंकी, जनवरी 23 -- रामसनेहीघाट। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरगंज में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मां सरस्वती के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो उठा। इस अवसर पर 100 नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जिन्हें देखकर अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यालय के आचार्य एवं छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.