आगरा, फरवरी 8 -- रविवार को गोवर्धन स्टेडियम में बार और बेंच के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस बेंच टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण चुना। बार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष जैन के 56 रन और कप्तान मुकेश शर्मा के 16 रन की मदद से 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंच टीम ने एसीजेएम सुमित चौधरी के 101 रन की बदौलत 19.5 ओवर में 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। बेंच टीम की कप्तानी जिला जज संजय कुमार मलिक ने की। रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार, अमरजीत, मृदुल दुबे, सौरव गौतम, आशीष पाठक, रवि अरोड़ा, ऋषभ गुप्ता, विनय प्रजापति, विनय गौर और एडीजीसी धर्मेन्द्र वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...