चम्पावत, फरवरी 25 -- चम्पावत। चम्पावत वन विभाग में कार्यरत सुमित कुमार और मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के दीवान सिंह चौहान का चयन अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन पर तमाम लोगों ने खुशी जताई है। उत्तराखंड शासन में संयुक्त सचिव महिमा रौंकली की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम में शामिल होंगे। दोनों खिलाड़ी जल्द ही उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला खेल समंवयक प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, महेंद्र बोहरा, नीरज वर्मा, विष्णुगिरी गोस्वामी, सुनील गड़कोटी, मंदीप ढेक, दीपक पनेरू समेत तमाम खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...