मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। श्रीदेवी मेला ग्राम सुधार प्रदर्शनी में दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अंजनी कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसपी गणेश प्रसाद साहा ने उपस्थित बच्चों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसपी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं। बच्चों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। दंगल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। खिलाड़ियों ने बताया कि कुश्ती में पूरी ताकत और तकनीक का उपयोग करना पड़ता है, तभी जीत हासिल होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण सिंह यादव ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.