समस्तीपुर, मई 30 -- खानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 11 में शनिवार को सुमन कुमार (23) का शव पहुंचते ही लोगों के बीच मातम छा गया। बता दें कि सुमन खतुआहा गांव निवासी विनोद झा पुत्र थे। वह अपने चचेरे भाई बिट्टू कुमार के साथ अपने घर से कोई सामान लाने डेकारी चौक जा रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम खतुआहा पेट्रोल पंप के आगे अपने ही बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

दुर्घटना के बाद का हाल आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों जख्मी को समस्तीपुर ले जाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सुमन को पटना रेफर कर दिया था। इलाज के क्रम में पटना में ही सुमन की मौत हो गई। वहीं उसके चाचा अनिल झा के पुत्र बिट्टू कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। सुमन का शव शनिवार को जैसे ही गांव पहुंचा, तो पूरे गां...