रुडकी, अप्रैल 12 -- रुड़की, संवाददाता। आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार की ओर से आर्य उपवन में आर्य समाज के पुरोधा, राष्ट्रधर्म और संस्कृति के प्रखर चिंतक और किसानों के मसीहा सुमंत सिंह आर्य के प्रथम स्मृति दिवस पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और भावपूर्ण बन गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सुमंत सिंह आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार और समाज सुधार के कार्यों को समर्पित किया। उनके जीवन में सत्य, सादगी और सेवा की झलक साफ दिखाई देती थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उन्हें त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को संस्...