नई दिल्ली, मई 9 -- Subhendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी की शपथ को लेकर उनके पिता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी का बयान सामने आया है। बेटे के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 'वह घर का बेटा है' और उसके बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित होने से पूरा परिवार खुश है। उन्होंने भरोसा जताया कि सुभेंदु एक सफल नेता के तौर पर उभरेंगे। बता दें, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ शिशिर अधिकारी कांग्रेस नीत यूपीए 2 सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं। न्यूज 18 से बात करते हुए शिशिर अधिकारी ने सुभेंदु और उनकी टीम के लिए कुछ टास्क भी निर्धारित किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नई नवेली भाजपा सरकार को अपनी प्राथमिकताएं तय करके चलना चाहिए। बकौल अधिकार...