काशीपुर, जुलाई 22 -- काशीपुर, संवाददाता। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में बुधवार से शुरू हुई दो दिवसीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत खड़कपुर देवीपुरा एवं नगर निगम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। नगर निगम स्तर पर सुभि चौहान तथा न्याय पंचायत स्तर पर हिताक्षी बिष्ट और गरिमा ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने 600 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके शैक्षिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह भी प...