सुभासपा से सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे : रजा
पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा की अध्यक्षता में ग्राम चंदोई में हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। पार्टी का संगठन विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजू वर्मा, अजहर खान, मीडिया प्रभारी अवधेश यादव, शिविल खान, वेद प्रकाश, इरफान, राजेंद्र कुमार, जीशान, जुल्फिकार अली, होरीलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.