सहारनपुर, अप्रैल 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में पंचायत सहायक के मानदेय भुगतान को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव बम्बमाला निवासी सुरेश कश्यप पुत्र बनारसी ने सदर बाजार थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सुभासपा के जिलाध्यक्ष है और शुक्रवार को उन्हें जानकारी मिली थी कि ग्राम पंचायत कोलाखेड़ी, विकासखंड गंगोह में तैनात पंचायत सहायक सुमन के मानदेय भुगतान को लेकर पार्टी की कुछ महिला पदाधिकारी विकास भवन में धरना दे रही हैं। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिट...