वाराणसी, मार्च 1 -- कछवांरोड। चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री अरविंद राजभर का व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने औराई (भदोही) के भवानीपुर निवासी दिवंगत अग्निवीर धीरज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की। अरविंद राजभर के साथ मौजूद रहे संचार मंत्रालय के मनोनीत सदस्य और युवा व्यापारी नेता शिखर गुप्ता का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दोनों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया की उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से महेश, सागर साहू, धैर्य प्रताप साहू, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, आजाद गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...