लखनऊ, मई 3 -- - भाजपा को घेरा, उत्तर प्रदेश में आईएनडीआईए गठबंधन का देंगे साथ यह भी पढ़ें- भाजपा का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं सिर्फ सत्ता : मुकेश लखनऊ, विशेष संवाददाता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप और पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सदस्यता ग्रहण की है। अच्छे लाल इन दिनों जन अधिकार पार्टी से जुड़े थे। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।निषाद समाज के आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर हमला बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस अवसर पर निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत कर रही है और विधानसभा चुनाव 202...