बाराबंकी, जून 12 -- बाराबंकी। रामनगर की विधानसभा सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा है कि बाराबंकी की रामनगर सीट पर उनके दल ने दावा किया है। हरदोई वा सीतापुर में समीकरण नहीं बैठ रहे हैं। यह भी कहा कि रामनगर सीट पर दावा है और प्रत्याशी संजय तिवारी होंगे। संजय हैदरगढ़ इलाके के निवासी है और पार्टी की इस सीट से संगठन के प्रभारी है। यह भी कहा कि प्रदेश की कुल 36 सीटों पर उनका फोकस है। अरविंद राजभर ने रामनगर के एक मैरिज लॉन में शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान यह बातें कहीं। यह भी पढ़ें- अदिति यादव विवाद में राजभर का दावा, बोले- इसके पीछे भी कोई सपाई होगा समीक्षा बैठक में उन्होंने जयशंकर पाण्डेय को रामनगर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। राजेश त...