रांची, जुलाई 26 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। माकपा के युवा नेता कॉमरेड सुभाष मुंडा की शहादत की तीसरी वर्षगांठ पर रविवार को नगड़ी के दलादली चौक पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित की गई। इससे पहले उनके समाधि स्थल से दलादली चौक तक शहीद जुलूस निकाला गया। जुलूस में 'सुभाष मुंडा अमर रहे, हत्यारे बाहर क्यों, पुलिस प्रशासन जवाब दो और लाल झंडा जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए गए।

सभा का आयोजन सुभाष मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) नेता और बिहार विधानसभा में पार्टी के सचेतक सह विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा कि सुभाष मुंडा की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उभरते आदिवासी नेता की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत भू-माफियाओं ने कराई और आज भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और ज...