वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस को ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से विशाल भारत संस्थान की ओर से लमही स्थित सुभाष भवन में बुधवार को 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सुभाष महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन विश्वप्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं नागालैंड अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. प्रिय रंजन त्रिवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा और राष्ट्रव्यापी आंदोलन थे। उन्होंने कहा कि यदि सुभाष बाबू की बात मानी गई होती तो देश का विभाजन नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब तक साहस, त्याग और अनुशासन हमारे जीवन का आधार नहीं बन जाते, तब तक सुभाष की खोज चलती रहेगी। उन्होंने पूर्वांचल में विश्वविद्यालय स्थापना की घोषणा भी की। विशाल भ...