बिहारशरीफ, दिसम्बर 21 -- पिकनिक स्पॉट 02 : सुभाष पार्क : नए साल के जश्न में डुबने को तैयार, लगेगा मौज मस्ती का मेला 1 जनवरी को देखते हुए पार्क को बनाया जा रहा खूबसूरत पानी का फब्बारा व ग्रीन पार्क का लोग ले सकेंगे मजा शहर के बीच में होने से जुटती है हजारों की भीड़ युवाओं के लिए पिकनिक की सबसे आकर्षक जगह फोटो : सुभाष पार्क : नए साल के स्वागत के लिए तैयार बिहारशरीफ का सुभाष पार्क। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नए साल के स्वागत को लेकर बिहारशरीफ के लोग अभी से ही तैयारी में लग गए हैं। कोई तिलैया जाने की योजना बना रहा है, तो कोई गंगा ड्राइव पर नए साल का जश्न मनाएगा। ऐसे में शहर के आम युवाओं के लिए बिहारशरीफ का सुभाष पार्क सज-धजकर तैयार है। नगर निगम और पार्क प्रबंधन की ओर से पार्क को आकर्षक बनाया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, हरियाली से सजा ग्रीन पार...