बोकारो, मार्च 12 -- सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत फुसरो के सुभाष नगर से करगली बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों पूरी तरह से जर्जर हो गया है। जगह-जगह गड्ढे और बड़े-बड़े पत्थर निकल आए हैं। ऐसे में आवागमन के दौरान दुर्घटना हो सकती है। मालूम हो कि इस मार्ग से पैदल सहित दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन गुजरते हैं। इसलिए आवश्यक है कि इस मार्ग की मरम्मत जल्द से जल्द करायी जाय। पिछले साल बीएंडके महाप्रबंधक के द्वारा जर्जर सड़क की मरम्मत करायी गयी थी। समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने मांग करते हुए बताया कि इस मामले में पुन: महाप्रबंधक से मिलकर बात रखने का काम करूंगा। यह भी बताया कि फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से भी एक मांग की गई है कि पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से चलनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.