बोकारो, मई 28 -- फुसरो, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की एकमात्र सड़क जो न्यू सुभाष नगर, जवाहर नगर, फील्ड क्वायरी, पुराना सुभाष नगर, बिरसा नगर, कारो बस्ती, अमलो बस्ती, तीन नंबर, रामनगर व बेरमो सिंह सहित अन्य विभिन्न जगहों से करगली बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार, करगली गेट रीजनल अस्पताल व अन्य जगह जाती है, सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और बड़े-बड़े पत्थर एवं गिट्टी निकल आए हैं। जबकि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। सुभाष नगर निवासी युवा समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने कहा है कि यह सड़क सुभाष नगर करगली एसबीआई शाखा तक पूरी तरह जर्जर हो गई है। ऐसे में आवागमन दुर्गम बन गया है। मजबूरी में लोग आ-जा रहे हैं। इस दौरान हादसे की भी संभावना बनी रहती है। समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने कहा कि सीसीएल करगली...