जमशेदपुर, जनवरी 23 -- जमशेदपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जनसुविधा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को प्रभात फेरी के रूप में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क से हुई, जो राममंदिर चौक होते हुए सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई रोड नंबर-7 से भारत सेवाश्रम स्कूल के समीप होकर पुनः श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क में समाप्त हुई। पदयात्रा में आजाद हिंद फौज में नेताजी के सहयोगी रहे सोमेंद्र अधिकारी के पुत्र सिद्धार्थ अधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...