औरैया, मई 11 -- औरैया, संवाददाता। शहर का व्यस्त सुभाष चौराहा इन दिनों जाम का स्थायी अड्डा बन चुका है। रोडवेज बसों की मनमानी और यातायात पुलिस की लापरवाही के चलते यहां दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं। हालत यह है कि रोडवेज बसें चौराहे पर ही खड़ी होकर खुलेआम सवारियां भरती हैं, जिससे चारों ओर लंबा जाम लग जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। सोमवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक चौराहे पर कई बार लंबा जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस, स्कूल वैन, ई-रिक्शा और बाइक सवार फंसे रहे। तेज धूप और उमस के बीच लोग घंटों पसीना बहाते नजर आए, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। स्थानीय निवासी राहुल तिवारी ने बताया कि सुभाष चौराहे पर जाम अब रोज की समस्या बन चुका है। रोडवेज बस चालक बीच...