सुभाष चौराहे पर बस लेकर पहुंचे तो होगी कार्रवाई
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सुभाष चौराहे पर जाम की समस्या को लेकर विधायक दीपक पटेल की शिकायत के बाद रोडवेज प्रशासन सख्त हो गया है। राजापुर कार्यशाला से सिविल लाइंस और जीरो रोड बस स्टेशन के बीच चलने वाली बसों को निर्धारित मार्ग से हटाकर सुभाष चौराहे से ले जाने वाले चालकों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।सिविल लाइंस में जाम न लगे, इसके लिए पहले ही निर्देश दिया गया था कि कार्यशाला से आने-जाने वाली सभी बसें धोबीघाट-लोकसेवा आयोग-हनुमान मंदिर मार्ग से संचालित होंगी। इसके बावजूद कुछ चालक लगातार आदेशों की अनदेखी कर बसों को सुभाष चौराहे से निकाल रहे हैं, जिससे वहां अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। इस प्रकरण में फूलपुर विधायक दीपक पटेल तथा स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें मिलने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने गंभीरता दिखाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.